Punjab के पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल गांव के निकट देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती देखीं।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में बादल फटने से 7 की मौत, ब्यास नदी फिर उफान पर, Uttarakhand में भूस्खलन की मार

उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए से रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और उसने आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने बताया कि बलों ने खतरे को भांपकर गोलीबारी की, जिसमें घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले 11 अगस्त को बीएसएफ की कार्रवाई में तरन तारन जिले में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था।

प्रमुख खबरें

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां