स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के न्यूज चैनल की स्क्रीन पर लहराया भारतीय तिरंगा, हैकर ने लिखा यह संदेश

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2020

15 अगस्त की तारीख जिसमें अभी दो हफ्ते से भी कम का वक्त शेष रह गया है जब भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वहीं 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से पहले वहां के टीवी चैनल पर भारत का तिरंगा शान से लहराता नजर आया। दरअसल, पाकिस्तान के डॉन न्यूज चैनल को रविवार को हैक कर लिया गया। जिसके बाद चैनल की स्क्रीन पर तकरीबन भारतीय झंडा लहराता रहा। ये संदेश चैनल पर दोपहर लगभग 3:30 बजे दिखाया गया। हालांकि ये पुष्टि नहीं की गई है कि संदेश कितने समय तक दिखाई दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक मिनट तक प्रसारण की बात कही गई है तो कुछ में तकरीबन 16 सेंकेड। इस घटना का फोटो और विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Unlock 3 के दूसरे दिन कई वीआईपी हुए संक्रमित, अमिताभ को मिली अस्पताल से छुट्टी

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चैनल के हैक होने के तुरंत बाद, स्क्रीन पर एक विज्ञापन चल रहा था, जिसे नीचे लिखा 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे ’संदेश के साथ हवा में महिमा के साथ उड़ते हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की छवि द्वारा ओवरलैप किया गया था। वहीं इस मामले पर पाकिस्तानी चैनल के अधिकारियों का कहना है कि डॉन न्यूज भारतीय झंडे और हैप्पी इंडिपेंडेंस डे के अचानक प्रसारण की जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana