अभी भी भारतीय एयरस्पेस में नहीं जा सकेंगे पाकिस्तानी विमान, बढ़ाया गया बैन

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2025

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध 23 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि मंगलवार को एक नया नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया। यह निर्णय मौजूदा रणनीतिक विचारों और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है। राज्य मंत्री मोहोल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने वाले नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार निरंतर रणनीतिक विचारों को दर्शाता है और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सात नेताओं को 10 साल की कैद

यह कदम पाकिस्तान द्वारा भारतीय उड़ानों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोकने के पहले के फैसले के जवाब में उठाया गया है। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने पिछले सप्ताह घोषणा की कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि एक महीने के लिए, यानी 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह प्रतिबंध भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले, संचालित या पट्टे पर लिए गए सभी विमानों पर लागू होता है चाहे वे नागरिक हों या सैन्य। जारी एक नोटम (एयरमैन को नोटिस) दोपहर 3:50 बजे से प्रभावी हो गया और यह नया प्रतिबंध 24 अगस्त (रविवार) सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट