पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी का किया शुक्रिया, जानें क्या है वजह

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी लगातार बनी हुई है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी कई सालों से नहीं हो रही है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद नहीं करेगा, तब तक उसके साथ कोई बातचीत नहीं होगी। कश्मीर मसले को लेकर भी दोनों देश आमने सामने रहते हैं। इन सबके बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए वहां नुकसान पर चिंता जताई थी। इसके साथ ही मोदी ने वहां जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद भी व्यक्त की थी। इसी के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है।

इसे भी पढ़ें: पाक खिलाड़ी आमिर ने कर दी हार्दिक पांड्या की तारीफ, गुस्साई पाकिस्तान की आवाम ने खूब सुनाई गालियां

मोदी ने ट्वीट किया था, पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सदियों पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता के अंतिम बचे अहम स्थलों मोहनजोदड़ो के ‘माउंट ऑफ द डैड’ और कोटदीजी को देश में आई अभूतपूर्व बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है। मीडिया में बुधवार को प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। डॉन अखबार के मुताबिक सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ बचे हुए अवशेषों में शामिल मोहनजोदड़ो के ‘माउंट ऑफ द डैड’ को नीले रंग के तिरपाल से ढका गया था लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी पानी के रिसाव को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा के 20 जुलाई संसद मार्च हिंसा में दर्ज की नयी FIR

GST Council Reforms: करदाताओं की गिरफ्तारी का नियम खत्म, पांच करोड़ तक की राहत

Indian Supercross League में भारतीय राइडर्स के लिए नई 250cc Category, 30 ने कराया रजिस्ट्रेशन

GST Council ने टैक्स सुधारों को दी मंजूरी, अफसरों का गिरफ्तारी अधिकार खत्म