पाकिस्तानी तालिबान की भारत को गीदड़भभकी, वीडियो जारी कर कहा- 24 घंटे में दिल्ली में फहराएंगे झंडा

By अभिनय आकाश | Aug 26, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। आज ही काबुल एयरपोर्ट पर दो आत्मघाती धमाके से ढहल उठी है अफगानिस्तान की धरती। वहीं अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में दुनिया के कई देश लगे हैं। लेकिन इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को जाहिर कर दिया है। अफगानिस्तान की धरती से फिर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है। पाकिस्तानी तालिबान ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि 24 घंटे में पाकिस्तानी झंडा दिल्ली में फहराएंगे। इमरान के इशारे पर आतंकियों ने एक वीडियो संदेश भेजा है। 

पाकिस्तानी मूल के कनेडियन पत्रकार तारिक फतेह ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में आतंकी भारत को धमकी देता दिख रहा है। आतंकी भारत पर कब्जा करने की बात कर अपने साथियों को उकसा रहा है। वीडियो में आतंकी अफगान में कब्जा किए जाने की सफलता से जोश में नजर आ रहा है और कह रहा है कि सुबह की नवाज से पहले दिल्ली पर पाकिस्तान का झंडा लहरा देंगे। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन