By एकता | Apr 20, 2023
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की लाड़ली बेटी पलक तिवारी जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले पलक ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने फैंस को याद दिलाया है कि उनकी डेब्यू फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पलक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के सेक्सी लुक को देखकर फैंस की रातों की नींदे तो उड़ ही गयी होंगी।