पलानीस्वामी Erode East bypoll के लिए उम्मीदवार की घोषणा एक-दो दिन में करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

चेन्नई। अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव के पलानीस्वामी एक या दो दिन में इरोड-पूर्व विधानसभा सीट के लिए अपने धड़े के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ईवीकेएस इलंगोवन के मुकाबले में कौन खड़ा होगा। वह सहयोगी भाजपा के साथ उम्मीदवार का नाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने उपचुनाव के लिए एक आम उम्मीदवार का समर्थन करने के पार्टी के रुख का भी संकेत दिया। अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता आर.एम. बाबू मुरुगावेल ने कहा, “हमारे नेता पलानीस्वामी इस चुनाव में अन्नाद्रमुक की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। वह जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: पालघर में नौ लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त, टेंपो चालक गिरफ्तार

अन्नाद्रमुक के पूर्व नेता और न्यू जस्टिस पार्टी के संस्थापक ए.सी. षणमुगम ने उनसे अपील की थी कि वे किसी भी तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए अपने उम्मीदवार को मैदान में न उतारें। षणमुगम ने हाल में उनसे द्रमुक का मुकाबला करने के लिए साझा उम्मीदवार का समर्थन करने का अनुरोध किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी पार्टी एक या दो दिन में अपने रुख की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “हमारे पार्टी अध्यक्ष के अन्नामलाई एक या दो दिन में रुख स्पष्ट करेंगे।

प्रमुख खबरें

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health