By अंकित सिंह | Apr 20, 2023
मनोरंजन जगत के लिए आज एक दुखद खबर आया जब पता चला कि दिवंगत यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। आज सुबह 11 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका थीं। उन्होंने फिल्म लेखन और फिल्मों का निर्माण भी किया है। हिन्दी फिल्मों में पामेला चोपड़ा ने कई गाने गाए हैं। उनमें से ज्यादातर अपने पति की फिल्मों के लिए ही रहे है। उनका सफर कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक! (2002) का रहा है। प्रसिद्ध अभिनेत्री और वर्तमान टीवी एंकर सिमी गरेवाल की चचेरी बहन पामेला ने 1970 में यश चोपड़ा से शादी की। यश प्रसिद्ध निर्देशक बी.आर. के छोटे भाई थे।
उन्होंने कई प्रसिद्ध संगीतकारों के लिए गीत गाए। मुख्य रूप से पारिवारिक नाम के तहत रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए, जिनमें खय्याम, राजेश रोशन, शिव-हरि, जतिन-ललित, दिलीप सेन-समीर सेन शामिल हैं। पामेला की अन्य भूमिकाएँ भी थीं, जैसे 'कभी कभी' के लिए सह-लेखक का काम किया। 'आइना' के निर्माण किया। बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में वह यहयोगी निर्माता थीं। इसके अलावा 'मोहब्बतें', 'मुझसे दोस्ती करोगे' 'मेरे यार की शादी है', 'वीर जारा' के निर्माण में भी उनका योगदान रहा है। 'दिल तो पागल है' के सह-निर्माता और लेखक, और 'सिलसिला' और 'सवाल' के लिए ड्रेस डिजाइनर का काम किया।