Pamela Chopra Dies: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

yash and pamela chopra
Creative Commons
अंकित सिंह । Apr 20 2023 11:59AM

रोमांटिक्स ने न केवल यश चोपड़ा द्वारा हिंदी फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला, बल्कि पामेला द्वारा किए गए योगदान पर भी ध्यान केंद्रित कराता है। पामेला ने यश चोपड़ा से 1970 में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी।

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका थीं। इसके अलावा वह फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पामेला चोपड़ा को आखिरी बार YRF डॉक्यूमेंट्री द रोमैंटिक्स में देखा गया था जहाँ उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी यात्रा के बारे में बात की थी।

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey का नया वीडियो वायरल, रोते हुए बोल रही- अगर मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार समर सिंह होगा

रोमांटिक्स ने न केवल यश चोपड़ा द्वारा हिंदी फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला, बल्कि पामेला द्वारा किए गए योगदान पर भी ध्यान केंद्रित कराता है। पामेला ने यश चोपड़ा से 1970 में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। उनके दो बेटे आदित्य और उदय चोपड़ा हैं। आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। पामेला चोपड़ा ने कई फ़िल्मी गाने गाए हैं, वे सभी अपने पति की फ़िल्मों के लिए - कभी कभी (1976) से लेकर मुझसे दोस्ती करोगे तक।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 के पहले मेहमान होंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, करण जौहर को बताएंगे अपने रिलेशनशिप का सच

1993 की फिल्म आईना का निर्माण स्वतंत्र रूप से उनके द्वारा किया गया था। पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा, अपने बेटे आदित्य चोपड़ा और पेशेवर लेखक तनुजा चंद्रा के साथ अपने पति की 1997 की फिल्म दिल तो पागल है की पटकथा का सह-लेखन भी किया था। चोपड़ा का जन्म भारतीय सेना में एक अधिकारी मोहिंदर सिंह की बेटी पामेला सिंह के रूप में हुआ था। तीन बच्चों में सबसे बड़ी थीं। उनके दो छोटे भाई हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का "घर आजा परदेसी" गाना उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़