By सत्य प्रकाश | Jan 11, 2022
अयोध्या। देश में चल रहे कोरोना की तीसरी लहर को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए नया अभियान तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने शुरू किया है जिसके तहत आज अयोध्या जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित वट वृक्ष के नीचे बैठकर अनुष्ठान किया।
तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने कहा कि आज कि कोरोना के ओमिक्रोम के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अयोध्या और पूरे भारत की जनता को सुरक्षित करने के लिए मंत्रोचार का साधना किया। मंत्रों में कोरोना को भगाने के लिए विशेष मंत्रों का भी उच्चारण किया है। वहीं कहा कि आज सावधानी और साधना दोनों जरूरी है। सतर्कता के बचने के सभी उपायों को जरूर करे। वहीं लोगो से अपील करते हुए आज मास्क का वितरण भी किया गया है।