Delhi में Parineeti Chopra, एयरपोर्ट पर Raghav Chadha ने किया रिसीव, लोगों ने इस अंदाज में लिए मजे

By एकता | Mar 30, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाह है कि अभिनेत्री इन दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं दोनों के जल्द शादी करने की भी खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन सब के बीच परिणीति को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खबरों के मुताबिक, राघव चड्ढा अभिनेत्री को एयरपोर्ट पर लेने आए थे।

इसे भी पढ़ें: Nimrit Kaur Ahluwalia Pics। लाल जोड़े में अभिनेत्री ने शेयर की दिलकश तस्वीरें, खूबूसरती के कायल हुए फैंस

परिणीति की इन लेटेस्ट तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में लोग बिना राघव चड्ढा का नाम लिए अभिनेत्री के मजे लेते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'AAP बहुत खुश लग रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'हम AAP के साथ हैं।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'अंबाला से AAP की उम्मीदवार।'

इसे भी पढ़ें: बाथरूम लेकर गया डायरेक्टर, महिला ने रात 11 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया, Casting Couch को लेकर Shiv Thakare का खुलासा

बता दें, अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में राघव चड्ढा के साथ स्पॉट हुई थी। इसी के बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गयी थी। डेटिंग की खबरों के बीच अभिनेत्री को मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया। परिणीति के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया था कि वह राघव चड्ढा को डेट कर रही है और जल्द ही दोनों की सगाई की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार