साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट, देखें तस्वीर

By रेनू तिवारी | Nov 06, 2020

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक से फर्स्ट लुक रिलीज हुआ हैं। परिणीति चोपड़ा  बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में अभिनय कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से शुरू कर दी गयी है और काफी हद तक पूरी की जा चुकी हैं। शूटिंग पूरी होते ही सोशल मीडिया  पर परिणीति चोपड़ा के फैन क्लब ने उनका पहला लुक साझा किया।किया हैं। 

परिणीति चोपड़ा के फैन क्लब की तरफ से जारी की गयी तस्वीर को  साइना नेहवाल ने रीट्वीट करते हुए अपने लुक के बारे में बताया। 

 

फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हुई। बायोपिक का निर्देशन अमोले गुप्ते द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने फिल्म स्टैनली का डब्बा और हवा हवई में भी काम किया था। एक पूर्व साक्षात्कार में, परिणीति ने कहा कि नेहवाल और फिल्म के साथ न्याय करना उनके लिए अत्यंत प्राथमिकता है। यह परियोजना मेरे लिए बिल्कुल सही है। अमोले (गुप्ते, निर्देशक) सर और उनकी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि मेरे पास वह सब कुछ हो जो मुझे चाहिए। एक महान फिजियो टीम और विश्वस्तरीय खिलाड़ी मुझे प्रशिक्षित करने के लिए दौड़ पड़े हैं।

 

प्रमुख खबरें

Mirza Fakhrul Islam बने Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति, संभाला सर्वोच्च संवैधानिक पद

CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश

Cristiano Ronaldo की Al-Nassr में वापसी, पहले मुकाबले में खेलने को लेकर कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने दिया बड़ा संकेत

Madhur Knit Crafts IPO 24 अगस्त को खुलेगा, 95 से 100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड