परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का टीजर बुरी तरह हो रहा है ट्रोल, जानें क्या है वजह

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2021

मोस्ट अवेटिड फिल्म साइना ( साइना नेहवाल की बायोपिक) का टीज़र रिलीज हो हया है। साथ ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना के पोस्टर का आज (2 मार्च) को अनावरण किया गया। साइना एक बायोपिक है जो  बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है और फिल्म के पोस्टर और टीजर का लंबे समय से इंतजार हो रहा था अब फाइनली इन दोनों को रिलीज किया गया है।

फिल्म के पोस्टर से नेटिज़न्स काफी खुश नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने साइना के पोस्टर में एक गंभीर गलती की ओर इशारा किया है। लोगों ने बताया कि बैडमिंटन शटल को कभी भी उस तरीके से नहीं उछाला जाता है। पोस्टर में दिखाया गया हाथ का इशारा एक टेनिस सर्व की तरह है। इस "बुनियादी गलती" को समझने में सक्षम नहीं होने के लिए निर्माताओं को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है।

रिलीज हुए फिल्म साइना के पहले पोस्टर में, हम परिणीति चोपड़ा के हाथ में बैडमिंटन शटल को लेते हुए देख सकते हैं। जैसे ही पोस्टर का अनावरण किया गया, मिश्रित प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। जबकि कुछ लोग साइना के पोस्टर और टीज़र से बहुत प्रभावित हुए और फिल्म देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरों ने एक स्पष्ट गलती की ओर इशारा किया और फिल्म के टीजर को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।  

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध