इस शादीशुदा एक्टर की दीवानी हैं परिणीति चोपड़ा, अपने पास रखती थीं उनकी फोटोज़ और करना चाहती थीं शादी

By प्रिया मिश्रा | Oct 22, 2021

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था। परिणीति टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। परिणीति ने अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल डिग्री भी हासिल की है। परिणीति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं क्लास में देशभर में टॉप किया था जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। आइए जानते हैं परिणीति की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें - 

परिणीति अपने वेट लॉस की वजह से भी खूब चर्चा में थीं। उन्होंने साल 2015 में 28 किलो वजन कम किया था। विदेश में रहने के दौरान परिणीति ज्यादा जंक फूड खाती थीं जिसके कारण उनका वजन बहुत बढ़ गया था। परिणीति को पिज्जा बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने बताया था कि वे पिज्जा खाने के लिए इतनी पागल हैं कि वो आधी रात को उठकर भी पिज्जा खा सकती हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने खुलासा किया था कि उन्हें नवाब पटौदी यानि  सैफ अली खान बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि वे सैफ को लेकर इतनी क्रेजी थी कि वे एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट्स को इकट्ठा किया करती थीं क्योंकि उस पर सैफ की फोटो होती थी। परिणीति ने यह भी बताया था कि वे सैफ से शादी करना चाहती थीं।

हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं 

बहुत कम लोग जानते होंगे की परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं। दरअसल, फिल्मों में आने से पहले परिणीति विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। लेकिन 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण उन्हें वापस इंडिया लौटना पड़ा था। भारत वापस आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में दो हजार महीने प्रति महीने की इंटर्नशिप की थी। इसके बाद परिणीति ने 2011 में आई फिल्म 'लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस परिणीति की पहली फिल्म 'इश्कजादे' थी। इस फिल्म में परिणीति और अर्जुन कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और परिणीति रातोंरात स्टार बन गईं। इस फिल्म के लिए परिणीति को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। परिणीति एक टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली है। परिणीति ने अभी तक अब तक बॉलीवुड में दो गाने गए हैं। उन्होंने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में ‘माना की हम यार नहीं’ सॉन्ग से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इस सॉन्ग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। परिणीति ने केसरी फिल्म के सॉन्ग ‘तेरी मिट्टी’ का फ़ीमेल वर्जन भी गाया।

58 करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन 

एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा करीब 58 करोड़ रूपए संपत्ति की मालकिन हैं। परिणीति का मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट है।  परिणीति के पास ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

OTT Trends में क्यों छाई Vikrant Massey की Musafir Cafe? 8 Episodes में सिमटी Romantic Drama की दिलचस्प कहानी

Mann Ki Baat में PM Modi ने कारगिल के वीरों को किया नमन, Defence Sector की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं

Ravi Pradosh Vrat 2026: Ravi Pradosh Vrat पर दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं, शाम को इस Muhurat में करें Lord Shiva की आराधना

Astrology Insights: सूर्य और शनि बनाएंगे शक्तिशाली Navpancham Rajyog, इन राशियों के लिए शुरू होंगे Good Days