Parineeti-Raghav Wedding | परिणीति-राघव ने अपनी शादी में अपनाई नो गिफ्ट पॉलिसी, शगुन में लिए बस 11 रुपये

By रेनू तिवारी | Sep 27, 2023

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में हुई। शादी काफी रॉयल थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी शादी की तस्वीरें शादी के बंधन में बंधने वाले न्यू पावर कपल ने खुद शेयर की थी। अब ताजा अपडेट के अनुसार एक जानकारी और सामने आयी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी थी। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली। एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, जोड़े की अपनी शादी में "नो-गिफ्ट पॉलिसी" थी और उन्होंने केवल 11 रुपये का शगुन लिया।

 

इसे भी पढ़ें: अलीगढ़' के लिए मनोज बाजपेयी नहीं, गोविंदा थे हंसल की पहली पसंद, फिल्म निर्माता ने इंटरव्यू में किया खुलासा


परिणीति-राघव ने अपनी शादी में "नो गिफ्ट पॉलिसी" रखी थी

परिणीति और राघव की शादी और उसके बाद की घटनाएं चर्चा का विषय रही हैं। इस जोड़े ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। जोड़े ने अपनी शादी के मेहमानों से कोई उपहार स्वीकार नहीं किया और 11 रुपये का शगुन लिया।


जब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से परिणीति को दिए गए उपहार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपहारों का कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ और उन्होंने सिर्फ उन्हें आशीर्वाद दिया। आगे यह पूछे जाने पर कि परिणीति दुल्हन के रूप में कैसी दिखती थीं, मधु ने कहा था, "वैसी ही खुबसूरत है, और अच्छी लग रही थी।"

 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | खली की ड्रेस पहनकर घर से बाहर निकली उर्फी जावेद, लोग बोले- बाप के कपड़े चुराती है ये लड़की


परिणीति-राघव की शादी से प्रियंका चोपड़ा गायब

परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शामिल हुईं। हालाँकि, PeeCee उनके साथ नहीं दे सकी। जैसे ही पपराज़ी ने मधु को हवाई अड्डे पर क्लिक किया, उन्होंने उनसे अभिनेत्री की अनुपस्थिति के बारे में पूछा। मधु ने जवाब दिया, "वो काम कर रहे थे।" 

प्रमुख खबरें

Sumitranandan Pant Death Anniversary: अभावों में भी स्वाभिमान से जिए पंत, जानिए प्रकृति के सुकुमार कवि के जीवन की अनसुनी बातें

Punjab: अमृतसर सतर्कता ब्यूरो के एसएसपी कदाचार के आरोप में निलंबित

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना