Parliament में हंगामे के कारण 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित, आज Paper Leak बिल पर होगी महाबहस!

By अंकित सिंह | Jul 28, 2026

संसद में आज प्रश्नकाल की शुरुआत हंगामेदार रही, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' पर चर्चा और उसे पारित करने की उम्मीद है। पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए लाए जा रहे सुधारों पर होने वाली इस अहम बहस में सत्ताधारी NDA और विपक्ष, दोनों ही हिस्सा लेंगे।

इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नामों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा खिलाड़ियों शर्मिला धनकड़ ने स्वर्ण पदक और शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने सर्वेश कुशारे, वलूरी अजय बाबू तथा ग्यानेश्वरी यादव (रजत पदक) एवं बिंदियारानी देवी (कांस्य पदक) का भी उल्लेख किया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ने कनाडा में आयोजित स्क्वैश चैंपियनशिप, 2026 का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इस प्रतिस्पर्धा में खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, मैं सदन की ओर से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके कोच एवं टीम इंडिया को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं।’’ बिरला ने कहा, ‘‘जब खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाड़ी पदक जीतते हैं और संसद उनका अभिवादन करती है तो अच्छा संदेश जाता है और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है।’’ सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खिलाड़ियों को बधाई दी।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

ताइपे ओपन क्वालीफायर में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, केवल रौनक चौहान अगले दौर में पहुंचे

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया, नंदिता सिन्हा संभालेंगी कार्यभार

सुरजेवाला ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर पत्नी को नियम ताक पर रखकर नियुक्त करने का लगाया आरोप

चीन के छिंगहाई प्रांत में 18 मिनट के भीतर आए दो भूकंप, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं