संसद सत्र 22 जुलाई से हो सकता है शुरू, निर्मला सीतारमण कर सकती है बजट पेश

By रितिका कमठान | Jun 14, 2024

नई सरकार बनने के बाद पहली बार सांसद सत्र फिर से आयोजित करने की तैयारी हो रही है। संसद सत्र शुरू करने की तारीख लगभग तय हो गई है। इस बार 22 जुलाई से नौ अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित होगा। मानसून सत्र के पहले दिन निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती है। 

 

हालांकि अबतक सरकार ने इस संबंध में कोई ऐलान नहीं किया है। बता दें कि 12 जून को निर्मला सीतारमण ने तीसरी बार केंदिमरीय मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला है। वो लगातार दूसरी बार देश की वित्त मंत्री बनी है। इसके साथ ही मानसून सत्र में बजट पेश करने के साथ ही उनके  नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। वो देश की पहली वित्त मंत्री है जिन्होंने लगातार सात बार बजट पेश करने वाली मंत्री होंगी। अबतक वो पांच पूर्ण और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। 

 

फरवरी में आया था अंतरिम बजट

इससे पहले फरवरी 2024 में उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि देश में 2025-2026 तक राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि