ED एक्शन पर पार्थ चटर्जी का बयान, पैसा मेरा नहीं, समय आने दीजिए... पता चल जाएगा

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2022

ईडी नियमित जांच के लिए पार्थ चटर्जी को जोकर ईएसआई अस्पताल ले गई। वहां प्रवेश करते समय कार से नीचे उतरने और व्हीलचेयर पर बैठने से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में पार्थ ने कहा कि पैसा उसका नहीं है। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी 'करीबी' अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से बरामद पैसा उनका नहीं है। ईडी के जांचकर्ताओं ने सोमवार सुबह से ही राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा, ''मेरे पास पैसे नहीं हैं। गौरतलब है कि  पूर्व मंत्री की करीबी अर्पिता के तालीगंज और बेलघरिया के फ्लैटों से कुल करीब 52 करोड़ नकद बरामद किए गए थे। ईडी सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता ने जिरह में दावा किया कि पैसा पार्थ का है। लेकिन रविवार को पार्थ ने सीधे तौर पर कहा कि पैसा उसका नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या साजिश का शिकार हुए पार्थ चटर्जी ? बोले- समय आने पर चलेगा पता, पैसा मेरा नहीं

पार्थ ने कहा कि वो एक साजिश का शिकार हुए हैं। पिछले शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को पूर्व उद्योग मंत्री ने जोकर अस्पताल में प्रवेश करते हुए इस बारे में फिर से बयान दिया। पत्रकार के सवाल कौन साजिश कर रहा है? के जवाब में पार्थ ने कहा, 'समय आने पर आप समझ जाएंगे। उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि यदि धन उसका नहीं है या यदि वह धन के 'लेन-देन' में शामिल नहीं है, तो धन किसका है। पैसे के लेन-देन से कौन जुड़ा है या कौन है।  तृणमूल के राज्य सचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने रविवार को कहा, "आपने यह पहले क्यों नहीं कहा!" उसके बाद वो कहेंगे कि वह अर्पिता को नहीं जानते!

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर