By अभिनय आकाश | Dec 22, 2022
बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी। सीबीआई ने स्कूली शिक्षा घोटाले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। चटर्जी, एसपी सिन्हा, सुबिरेश भट्टाचार्य, अशोक साहा समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी जमानत अर्जियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया।