पार्थिव पटेल हुए हैरान, सोचा नहीं था कि धोनी आखिरी गेंद से चूक जायेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

बेंगलुरू। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर सीधे थ्रो पर रन आउट करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक रन से जीत दिलाने वाले पार्थिव पटेल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब आखिरी गेंद पर चूक गए तो उन्हें काफी हैरानी हुई। धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाये लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए। वह एक रन लेने दौड़े और पार्थिव ने सीधे थ्रो पर शरदुल ठाकुर को रन आउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: वार्नर-बेयरस्टॉ ने दिलायी हैदराबाद को केकेआर पर एकतरफा जीत

पटेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा की हम चाहते थे कि धोनी ऑफ साउड पर मारे। वह लेग साइड पर मारते तो दो रन थे और जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ते है, दो रन रोकने का सवाल ही नहीं था। उन्होंने कहा की हम चाहते थे कि उमेश धीमी गेंद फेंके और आफ स्टम्प के बाहर हो। हैरानी की बात है कि वह चूक गया। मुझे नहीं लगा था कि वह चूकेगा।

इसे भी पढ़ें: अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे कोलकाता और हैदराबाद

उन्होंने कहा की बेंगलुरू या मुंबई में आखिरी पांच ओवर में 70 रन बनाये जा सकते हैं। हम उसे ज्यादा से ज्यादा खाली गेंद डालना चाहते थे क्योंकि सभी को पता है कि एम एस क्या कर सकता है। वह मैच को आखिरी तीन चार ओवर तक ले गए और जीत ही गए थे। सत्र में दूसरा अर्धशतक जमाने वाले पटेल ने कहा कि कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें सही गेंदबाज का चुनाव करके शाट खेलने की सलाह दी जो कारगर साबित हुई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana