'किसी के साथ छोड़ने से खत्म नहीं होती पार्टी', उद्धव ठाकरे बोले- मुझे न्याय मंदिर पर है विश्वास, सत्यमेव जयते

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2022

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का लगातार नेता साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि शिवसेना कोई चीज नहीं है कि कोई उसे चुकाकर ले जा सकता है। शिवसेना से कोई धनुष-बाण नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा कि पहला हमारा एक ही विधायक था लेकिन जब वो पार्टी छोड़कर गए तो क्या पार्टी समाप्त हो गई ? कितने भी हो 50 हो 100 हो, विधायक जा सकते हैं, पार्टी नहीं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिस पार्टी में रहते हैं, वहां जीत निश्चित है। असत्य मेव जयते जैसा कुछ नहीं है, जहां सत्य होती है वहां जीत निश्चित है। मुझे न्याय मंदिर पर विश्वास है। शिवसेना मजबूत है, उसे कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोकशाही का भविष्य कितना मजबूत रहेगा ? डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो संविधान तैयार किया है, वो मजबूत है।

इसे भी पढ़ें: कम नहीं हो रहीं उद्धव की मुश्किलें, लगातार शिंदे कैंप में शामिल हो रहे नेता, नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने भी दिया समर्थन 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आगे का रास्ता दिखाने वाला सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा। जहां पर न्याय रहेगा, उसी तरफ फैसला आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर पूरे देश का ध्यान है। हमारा देश बहुत बड़ा देश है, यहां पर लोकशाही है। उन्होंने कहा कि मुझे फैसले की कोई चिंता नहीं है, जो भी फैसला आएगा वो स्वीकार है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर