Air India की लंदन-मुंबई उड़ान के शौचालय में यात्री ने किया धूम्रपान, पुलिस के हवाले किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

मुंबई।लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की उड़ान में सवार एक यात्री को कथित तौर पर शौचालय में धूम्रपान करने और अशिष्ट व्यवहार करने के आरोप में सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 मार्च को हुई इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है। एअर इंडिया ने कहा, ‘‘10 मार्च को लंदन-मुंबई की हमारी उड़ान एआई130 का एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करता पाया गया। इसके बाद बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उसने अशिष्ट और आक्रामक व्यवहार किया।’’ विमान के मुंबई पहुंचने पर उसे सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने कहा, ‘‘नियामक को घटना के बारे में विधिवत सूचित कर दिया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा