Bhojpuri: मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ के रास्ते पर जाएंगे पवन सिंह! चुनाव लड़ने की अटकले तेज

By अंकित सिंह | Apr 15, 2023

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता खूब हैं। लोग उनकी गायकी के साथ-साथ उनके अभिनय के भी दीवाने हैं। लगभग 15 सालों से भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का दबदबा जारी है। आज भी उनके गाने और ठुमके लोगों को खूब पसंद आते हैं। पवन सिंह के अलावा मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ का भोजपुरी फिल्मों में दबदबा रहा है। आज के समय में देखें तो मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद यानी कि वे तीनों माननीय हो चुके हैं। ऐसे में पवन सिंह को लेकर भी तरह-तरह के खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि पवन सिंह भी राजनीति को ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey मौत मामले में भोजपुरी सिंगर Samar Singh गिरफ्तार, एक्ट्रेस की पोर्टमार्टम रिपोर्ट दे रही हत्या का संकेत

अगर पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ते हैं तो कहीं ना कहीं केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंताएं बढ़ सकती हैं। सवाल यही होगा कि क्या आरके सिंह का आरा से टिकट कटने वाला है? खबर यह है कि पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का मूड बना लिया है। हाल में ही उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं। उन्होंने बिहार के भाजपा प्रभारी विनोद तावडे से मुलाकात की थी। साथ ही साथ उनकी मुलाकात नितिन गडकरी से भी हुई थी। यही कारण है कि पवन सिंह के आरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। भाजपा भी पवन सिंह को बिहार से चुनाव लड़ाने में दिलचस्पी दिखा रही है। इसका कारण यह भी है कि रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जहां उत्तर प्रदेश से सांसद हैं तो वहीं मनोज तिवारी दिल्ली से सांसद हैं। 

प्रमुख खबरें

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त

Raja Ravi Varma Death Anniversary: आधुनिक भारतीय कला के जनक थे राजा रवि वर्मा, ऑयल पेंटिंग में हासिल थी महारथ