सोनिया से मिलने के बाद बोले पवार, लोगों ने विपक्ष में बैठने का दिया जनादेश

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2019

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना में जारी खींचतान के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकत के बाद पवार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में बताया। मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा कि राकांपा को लोगों ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन आप भविष्य की बात नहीं कर सकते हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की है,शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राकांपा से समर्थन नहीं मांगा है। खुद के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने इसका नहीं में जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग