PCB को दक्षिण अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे पर आने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका अगले साल मार्च में संक्षिप्त श्रृंखला के लिए टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजेगा। इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जानी है। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के निवेदन को अस्वीकार कर दिया है जिस पर पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड से बातचीत जारी है।

खान ने कहा कि उन्होंने हमारे निमंत्रण पर सकारात्मक रूख अपनाया है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे टी20 श्रृंखला के लिए यहां आयेंगे। पाकिस्तान ने आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों को भी टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए आमंत्रित किया है। 

इसे भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने बताई क्रिकेट से ब्रेक लेने की असली वजह

खान ने कहा कि वे जनवरी-फरवरी में दो टेस्ट मैच और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बांग्लादेश जल्द ही इस श्रृंखला के लिए हामी भर देगा। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि पाकिस्तान में टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमित तौर पर खेला जाए। किसी भी टीम के पाकिस्तान आने में कोई समस्या नहीं है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प