क्या अमरिंदर को हटाने के लिए सिद्धू बना रहे रणनीति ? पूर्व आईपीएस समेत चार सलाहकार की हुई नियुक्ति

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान कभी समाप्त होगा भी या नहीं ? क्योंकि प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात तो की थी लेकिन अब उनको हटाने की रणनीतियां भी बनाने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर विधायकों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। जिसमें अमरिंदर सिंह को सीधे चुनौती देने की रणनीति तैयार की जा सकती है। 

आपको बता दें कि जब सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे तब लोकसभा सदस्य अमर सिंह उनके सलाहकार थे। बाद में मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अमर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से जीत हासिल की। पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से भेंट के दौरान कृषि कानून का मुद्दा उठाया, केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मांगी 

हाल ही में सिद्धू ने अपने करीबी मंत्रियों और नेताओं के साथ बैठक की है। भले ही सिद्धू और अमरिंदर के बीच का विवाद फौरी तौर पर खत्म हो चुका हो लेकिन जो हालात उत्पन्न हो रहे है, उसके दूरगामी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जहां एक तरफ सिद्धू मुख्यमंत्री को बदलने की रणनीति पर काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने पार्टी आला नेतृत्व सोनिया गांधी से मुलाकात कर सिद्धू की वजह से खराब हुई कांग्रेस की छवि के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने पंजाब की समस्या को हल करने के लिए हरीश रावत को निर्देश दिया है कि वह वहां जाकर इसका निपटारा करें।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच