रूस के साथ शांति के प्रयास धीमे पड़े, जेलेंस्की ने ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से बातचीत की इच्छा जताई

By Renu Tiwari | Aug 30, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस के साथ तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों को लेकर हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए यूक्रेनी अधिकारी अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से मिलना चाहते हैं। इन बैठकों का मकसद शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना है। जेलेंस्की ने इस बात पर गहरी निराशा जताई है कि रूस बातचीत में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है और आम नागरिकों पर हमले जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: Kannur Blast | केरल के कन्नूर में घर में भीषण विस्फोट, एक की मौत, पुलिस को अवैध रूप से विस्फोटक बनाने का शक

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री येरमाक ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से आगामी बैठकों की तैयारियों पर चर्चा की। येरमाक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘सबसे जरूरी बात यह है कि वास्तविक कूटनीति को आगे बढ़ाया जाए और वॉशिंगटन शिखर बैठक में हुए सभी समझौतों को लागू किया जाए। हम अपने प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं।’’

येरमाक ने बताया कि उन्होंने विटकॉफ को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हालिया हमलों की जानकारी दी और कहा कि इस महीने अलास्का में ट्रंप से पुतिन की मुलाकात के बावजूद, उन्होंने शांति प्रयासों में कोई रुचि नहीं दिखाई। येरमाक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से, रूस युद्ध समाप्त करने के लिए जरूरी किसी भी मुद्दे पर आगे नहीं बढ़ रहा है और जानबूझकर संघर्ष को खींच रहा है। यूक्रेन, राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य सभी साझेदार देशों की जल्द से जल्द स्थायी शांति की मजबूत इच्छाशक्ति का समर्थन करता है। यूक्रेन अमेरिका द्वारा की गई हर शांति पहल का स्वागत करता है, लेकिन अफसोस की बात है कि रूस उनमें कोई रुचि नहीं ले रहा है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी