पेगासस विवाद: कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी वाली जांच, सरकार से श्वेत पत्र की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पेगासस जासूसी मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराए जाने और सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की है, जिसमें इस बात का स्पष्ट जिक्र हो कि उसने इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है अथवा नहीं। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला तेज कर दिया है,वहीं केन्द्र ने जासूसी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा कि भारतीय लोकतंत्र को ‘नुकसान’ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिब्बल ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सोमवार को दिए गए उस बयान कि निगरानी कराए जाने संबंधी आरोप वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने के लिए हैं, के लिए शाह पर पलटवार करते हुए कहा ‘‘ देश को बदनाम नहीं किया जा रहा, लेकिन आपकी सरकार के क्रियाकलापों की वजह से सरकार बदनाम हो रही है।’’ शाह के ‘‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’’वाले बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ हम क्रोनोलॉजी समझ रहे हैं। मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि ‘आप इसकी क्रोनोलॉजी समझिए,यह वर्ष2017-2019 के बीच हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

ISRO Mars Mission: 24 सितंबर को भारत ने पहले ही प्रयास में रचा था इतिहास

Edible Oil पर आयात शुल्क घटने से खुदरा दाम होंगे कम, IVPA ने जताई उम्मीद

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत: 25 सितंबर को ही खाते में आ जाएगी सैलरी और पेंशन, जानें सरकार के इस फैसले की वजह

Kanpur में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटा Subrat Manocha गिरफ्तार