चीन में वायरस के मामले बढ़ने पर पेकिंग विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2022

बीजिंग। चीनी अधिकारियों ने बुधवार को बीजिंग में एक प्रमुख विश्वविद्यालय को कोविड-19 का एक मामला के मिलने के बाद बंद कर दिया क्योंकि वे बढ़ते सार्वजनिक असंतोष के बावजूद ‘‘शून्य-कोविड’ दृष्टिकोण पर कायम हैं। विश्वविद्यालय के एक नोटिस में कहा गया है कि पेकिंग विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को जब तक आवश्यक नहीं है, तब तक मैदान छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शुक्रवार तक एक परिसर में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: ICC T20I Rankings | सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर बरकरार, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हुए पीछे

बीजिंग में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए। भले ही यह 2.1 करोड़ आबादी को देखते हुए बहुत छोटी संख्या हो किंतु चीन की ‘‘शून्य-कोविड’’ रणनीति के तहत स्थानीय लॉकडाउन और पृथकवास को लागू करने के लिए पर्याप्त है। चीन में राष्ट्रव्यापी स्तर पर लगभग 20,000 मामलों की जानकारी मिली है, जिनकी संख्या एक सप्ताह पहले लगभग 8,000 थी।

प्रमुख खबरें

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी