अमेरिका के उपराष्ट्रपति बिना मास्क लगाए पहुंचे अस्पताल, हुई जमकर आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

रोचेस्टर (अमेरिका)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मिनेसोटा में मेयो क्लीनिक जाने के दौरान मास्क नहीं लगाया और इसके लिए उनकी आलोचना हो रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए मेयो के कर्मचारी से मिलने के दौरान पेंस ने मास्क नहीं लगाया है जबकि कमरे में अन्य लोग मास्क लगाए हुए हैं। पेंस जब मेयो की प्रयोगशाला में गए, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस प्रयोगशाला में अस्पताल कोरोना वायरस की जांच करता है।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क को दोबारा पटरी पर उतारने के लिए इन 3 भारतीय अमेरिकी को किया सलाहकार बोर्ड में शामिल

कोरोना वायरस से ठीक हुआ यह कर्मचारी अब अन्य लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा दे रहा है। कोरोना वायरस जांच और शोध कार्यक्रम पर गोलमेज चर्चा के दौरान भी सिर्फ पेंस ने ही मास्क नहीं लगाया था, जबकि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख स्टीफन हन, मेयो के शीर्ष अधिकारी, गवर्नर टिम वाल्ज और अमेरिकी प्रतिनिधि जिम हैगेडॉर्न समेत सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ था। मेयो ने ट्वीट किया कि उसने उपराष्ट्रपति के आने से पहले उन्हें अपनी नीति के बारे में जानकारी दी थी। इस ट्वीट को बाद में हटा दिया गया था। वहीं उपराष्ट्रपति कार्यालय ने भी तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि पेंस ने मास्क क्यों नहीं लगाया था।

प्रमुख खबरें

Czar Kasparov Taunt on Rahul Gandhi | एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में शामिल होते हुए नहीं देख सकता, शतरंज के महारथी खिलाड़ी का राहुल गांधी पर तंज

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

40 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई PM सुनक की टेंशन, लेबर पार्टी ने कर दी आम चुनाव कराने की मांग

कैंपेन के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी, पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार