बिहार में पत्रकारों की बल्ले-बल्ले! मासिक पेंशन 6 हजार से बढ़कर 15 हजार हुई

By अंकित सिंह | Jul 26, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 'बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना' के तहत पत्रकारों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की। पात्र पत्रकारों को अब 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो पहले 6,000 रुपये प्रति माह थी। इसके अलावा, इस योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर, मृतक की पत्नी को आजीवन 1,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। पहले ऐसी महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह मिलते थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस कदम को जेडीयू का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा...', जब सदन में तेजस्वी यादव पर भड़के सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार की अन्य प्रमुख घोषणाएँ

- वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की। यह फैसला 1 अगस्त, 2025 से लागू होगा और उपभोक्ताओं को जुलाई के बिल से ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

- बिहार सरकार ने अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ सरकारी नौकरियों और अन्य रोज़गार के अवसरों की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक