महंगाई की मार से जनता हो रही है परेशान,रसोई गैस के लगातार बढ़ रहें है दाम

By सुयश भट्ट | Sep 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार महंगाई की मार आम जनता पर पड़ रही है। प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिन पहले पैट्रोल और डीजल ने शतक पार किया है। और अब रसोई गैस की कीमतें भी लगातार तेजी से बढ़ रही हैं।

आपको बता दें कि भोपाल में बीते 15 दिन में गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 50 रुपए बढ़ी है। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से गैस सिलेंडर पर 5 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। भोपाल में अब गैस सिलेंडर 890.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले गैस सिलेंडर में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुचाने का काम कर रही है: पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी 

वहीं बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर के दामों के साथ शक्कर की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले एक सप्ताह में शक्कर के दामों में 5 रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई है। अब शक्कर के दाम बढ़कर 40-45 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। वहीं आने वाले त्योहार के सीजन में और कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच