दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद से प्रति माह 18 हजार रुपये की बचत कर रहे हैं लोग: Raghav Chadha

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से लोग बिजली, पानी, दवाओं और स्कूल फीस पर प्रति माह 18,000 रुपये की बचत कर रहे हैं तथा जल्द ही केजरीवाल सरकार से महिलाओं को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा, आप ने हमेशा सामान्य परिवार के लोगों को विधायक, सांसद और मंत्री बनाया है। कुलदीप कुमार और मैं इसके उदाहरण हैं। चड्ढा ने ऐसे शिक्षित और ईमानदार प्रतिनिधियों को चुनने के महत्व पर प्रकाश डाला जो लोगों की सेवा के लिए समर्पित हों।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच