लोगों को विश्वास है, भाजपा जो कहती है वह करती भी हैः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Oct 05, 2020

भोपाल। कांग्रेस पहले जो वचन पत्र लायी थी, उसकी एक भी बात इन्होंने पूरी नहीं की। ऐसे में अब उन्हें कोई और थोथा पत्र लाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इन लोगों को विश्वास है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें: अहंकार और भ्रष्टाचार में डूबी कमलनाथ सरकार अपने कर्मों से गिरी : तोमर

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां कार्यकर्ता को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। प्रत्याशी तय होने के बाद कार्यकर्ता अपने काम में लग जातें हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह टार्च लेकर प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें योग्य प्रत्याशी नहीं मिल रहे।  इसलिए वो इधर-उधर डोरे डालने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ उपचुनाव में सभी 28 विधानसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें