उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने वालों का यहां रविवार को तांता लगा रहा। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को रात सवा नौ बजे लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। कल्याण सिंह की पार्थिव देह लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर रखी गई है, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती समेत अनेक नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रात से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह को पीएम मोदी सहित भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम विलास वेंदाती, विनय कटियार, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह को पिछली चार जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण तथा कुछ अन्य शिकायतों के बाद एसजीपीजीआई के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शनिवार रात उनका निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर