नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने कही बड़ी बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 10, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा से निलंबित हो चुकी नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जामा मस्जिद में शुक्रवार को बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद को लेकर नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय खासा नाराज है। हालांकि भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विरोध करने वाले कौन हैं ?

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या असदुद्दीन ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने बताया कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की FIR पर भड़के ओवैसी, बोले- हम नहीं होंगे भयभीत, मैंने क्या गलती की यह बताया जाए 

नुपुर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर में नुपुर शर्मा को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरी एफआईआर में असदुद्दीन ओवैसी और विवादित पुजारी यति नरसिंहानंद समेत 31 लोगों को नामज़द किया गया है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत