चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद बोले अखिलेश यादव, भाजपा सरकार को विदाई देने के लिए तैयार है UP की जनता

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2022

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नियमों का पालन करेगी लेकिन चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सत्तारूढ़ पार्टी इन दिशानिर्देशों का पालन करे। 

EC ने किया तारीखों का ऐलानचुनाव आयोग ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के दौरान आगामी 15 जनवरी तक जनसभाओं, साइकिल एवं बाइक रैली और पदयात्राओं पर रोक लगा दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 15 जनवरी के बाद स्थिति का जायजा लेने के उपरांत आयोग आगे का निर्णय लेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए सात चरणों में सीटों का समान रूप से वितरण किया गया है, राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में मतदान के चरण पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कारसेवकों के लिए भव्य स्मारक बनाएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री बोले- सभी शहीदों का नाम होगा अंकित 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में क्रमश: 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण