जनता को मोदी सरकार की नाकामियों, वादाखिलाफी के बारे में बताएं कार्यकर्ता: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के बारे में बताने का आह्वान किया है। प्रियंका ने बृहस्पतिवार शाम को भुएमऊ गेस्ट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि इस बार चुनाव आप लोग लड़ेंगे। मुझे पूरा प्रदेश देखना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताएं। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में 2019 नहीं बल्कि 2022 की तैयारी कर रही हैं प्रियंका गांधी

इस बैठक में शामिल रहे कांग्रेस की जगतपुर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह राना ने शुक्रवार को बताया कि मुलाकात के दौरान एक कार्यकर्ता ने प्रियंका से रायबरेली से चुनाव लड़ने को कहा। इस पर प्रियंका ने हंसकर कहा तो फिर मैं बनारस से ना लड़ जाऊं। प्रियंका ने सदर, हरचंदपुर, ऊंचाहार, सरेनी और बछरावां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हर विधानसभा क्षेत्र से 500 कार्यकर्ता आये थे। इसके अलावा उन्होंने जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की। प्रियंका से मुलाकात के लिये गेस्ट हाऊस में देर रात तक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव सुबह अयोध्या के लिए रवाना हो गयीं।

प्रमुख खबरें

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत