By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020
दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की जनता ने ‘जंगलराज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को इस बार फिर से पराजित करने का फैसला किया है। मोदी यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ,‘‘ हमसे पहले की सरकारों को अपने ‘कमीशन’ की बहुत चिंता रहती थी, मिथिला जैसे क्षेत्रों में संपर्क सुविधाएं मुहैया कराने की उन्होंने कभी चिंता ही नहीं की।’’