केजरीवाल ने सभी पार्षदों को दिलाई AAP नहीं छोड़ने की शपथ, बोले- चंडीगढ़ के लोगों ने दिल्ली को देखकर दिया वोट

By अनुराग गुप्ता | Dec 30, 2021

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए गुरुवार को विजय मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से चंडीगढ़ के नतीज़ें आए हैं लोग कह रहे हैं कि दोनों पार्टियों को हराया जा सकता है। चंडीगढ़ के लोगों ने दिल्ली को देखकर वोट दिया। जैसे दिल्ली को देखकर और जगह वोट मिल रहा है। अब चंडीगढ़ में इतना अच्छा काम करना है कि चंडीगढ़ को देखकर देश की बाकी जनता हमें वोट दें। दिल्ली हमें पहला राज्य मिला था और चंडीगढ़ में पहली नगरपालिका मिली है। 

इसे भी पढ़ें: जानिए उन नेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी दोस्त के साथ लिए हैं सात फेरे

उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर की कसम खाता हूं कि चंडीगढ़ के लोगों की तन, मन और धन से पूरी तरह सेवा करूंगा। जो विश्वास चंडीगढ़ के लोगों ने मुझपे किया है, उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा, मैं कभी रिश्वत नहीं लूंगा, कोई गलत काम नहीं करूंगा और न ही किसी को गलत काम करने दूंगा। आम आदमी पार्टी मेरी मां के समान है और चंडीगढ़ के लोग मेरे परिवार के समान है। इसके साथ ही केजरीवाल ने पार्षदों को आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जाने की शपथ भी दिलाई। 

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी