दिल्ली में लगी Tomato Sale में लोगों ने जमकर की खरीददारी, बिक गए बिके 71 हजार किलो टमाटर

By रितिका कमठान | Aug 14, 2023

इन दिनों देश भर में टमाटर की भारी कीमतों को देखते हुए ये लोगों की रसोई से बाहर हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण खाने से टमाटर बाहर है। इसी बीच सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए टमाटर सस्ते दामों पर पहुंचाने की मुहीम शुरू की थी। इस स्कीम के जरिए सरकार ने अन्य राज्यों से टमाटर खरीद कर दिल्ली में लोगों को इसे सस्ते दामों पर बेचा।

बता दें कि सहकारी संस्था एनसीसीएफ के मुताबिक दिल्ली में टमाटर की सेल शुरू की गई है, जिससे स्वतंत्रता दिवस से पहले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। दिल्ली के कई इलाकों में ये सेल लगाई गई थी जहां 70 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर उपबल्ध थे। सस्ते दामों पर टमाटर खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग आए। इस दौरान रविवार को हुई जब 35000 किलो टमाटर बेचे गए। हालांकि इससे एक दिन पहले सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली थी जब 36500 किलो टमाटर बेचे गए थे। इन टमाटरों की कीमत 70 रुपते प्रति किलोग्राम थी।

सहकारी संस्था एनसीसीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल से आयातित लगभग 10 टन टमाटर रास्ते में हैं और सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में इनकी बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) 11 जुलाई से घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है। अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे हैं। 

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने पीटीआई-को बताया, ‘‘यह आयात व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। लगभग 10 टन टमाटर पारगमन के रास्ते में हैं। एनसीसीएफ इस सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में आयातित टमाटर रियायती दर पर बेचेगी।’’ आयातित टमाटर उत्तर प्रदेश में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय उपलब्धता और कीमत में उतार-चढ़ाव के आधार पर आयात को नियंत्रित किया जाएगा। यह पहली बार है कि भारत उच्च खुदरा कीमतों के कारण टमाटर का आयात कर रहा है। भारी बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के बीच शुक्रवार को टमाटर का भाव 242 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। 

एनसीसीएफ लगभग एक महीने से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रियायती दरों पर टमाटर बेच रही है। शुरुआत में इसने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचा और अब इन तीन राज्यों में यह टमाटर की बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कर रही है। एनसीसीएफ ने कहा कि वह 12 और 13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की एक मेगा बिक्री का आयोजन करेगी। एनसीसीएफ वैन दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में 15 चयनित स्थानों पर चलेंगी। एनसीसीएफ ने दिल्ली/एनसीआर में शून्य डिलिवरी शुल्क के साथ 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की ऑनलाइन बिक्री के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस सप्ताहांत में ऑनलाइन बिक्री भी दोगुनी हो जाएगी। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों से टमाटर खरीदा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार