हथेली पर बन रहा है यह निशान तो बेहद लकी हैं आप, 40 साल की उम्र के बाद बन जाएंगे अमीर

By प्रिया मिश्रा | Mar 19, 2022

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं और चिन्ह उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। माना जाता है कि हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ और निशा हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर अंग्रेजी के अक्षर 'H' जैसी आकृति बन रही हो तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति की किस्मत 40 साल की उम्र के बाद बदल जाती है। आइए जानते हैं हथेली पर इस चिन्ह के बनने का मतलब -

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में 'H' की आकृति बन रही है तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते है। ऐसे लोगों को 40 साल की उम्र के बाद सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की किस्मत 40 की उम्र के बाद बदल जाती है। इन्हें अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।

इसे भी पढ़ें: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

40 की उम्र के बाद मिलती है सफलता

जिन लोगों के हाथ में 'H' की आकृति बन रही हो, वे चाहे जितनी ही मेहनत कर लें उन्हें सफलता 40 की उम्र के बाद ही मिलती है। ऐसे लोगों का जीवन 40 की उम्र के बाद अचानक से बदल जाता है। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का सुख भोगते हैं। ऐसे लोग जीवन में खूब धन-संपत्ति कमाते हैं। समाज में इन्हें पद-प्रतिष्ठा मिलती है।   


मिलता है धोखा

जिन लोगों के हाथ में 'H' की आकृति बनती है वे बहुत साफ दिल और उदार स्वाभाव के होते हैं। लेकिन अपनी इसी आदत के कारण वे अक्सर धोखा भी खा जाते हैं। कई बार लोग इनके सरल स्वाभाव का गलत फायदा उठाते हैं। लेकिन ये लोग सकारात्मकता के साथ जीवन में आने वाली हर चुनौती को पार कर जाते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्