PHQ के बाहर जवानों का प्रदर्शन, कमिश्नर बोले- ये परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें एक ‘‘अनुशासित बल’’ की तरह व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह काम पर लौट जाएं।  पटनायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस के लिए यह परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है। पुलिस प्रमुख आईटीओ पर पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

पुलिसकर्मी सोमवार को साकेत अदालत के बाहर वकीलों द्वारा अपने एक साथी पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पटनायक ने कहा कि उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही कहा, ‘‘हमें एक अनुशासित बल की तरह व्यवहार करना होगा। सरकार और जनता हमसे कानून व्यवस्था को कायम रखने की उम्मीद रखती है, यह हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अनुरोध करता हूं कि आप लोग काम पर लौट जाएं।’’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!