Health Tips: पीरियड में होने वाले दर्द ने छीन ली है नींद, तो जरूर फॉलो कर ये टिप्स, पेन में मिलेगा आराम

By अनन्या मिश्रा | Aug 10, 2023

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को तेज दर्ज से गुजरना पड़ता है। इसलिए उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे तो पीरियड्स के सारे दिन मुश्किलों से भरे होते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को अधिक दर्द होता है। ऐसे में अगर आपको भी पीरियड्स में तेज दर्द होता है, तो इसे अनदेखा न करें। क्योंकि यह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस या फिर सेहत संबंधी कंडीशन का संकेत हो सकता है। हालांकि पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन अगर आप हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो करती हैं तो आपको कम दर्द महसूस होगा। 


केसर और किशमिश का करें सेवन

पीरियड्स के दिनों में अगर आपको दर्द महसूस न हो, इसके लिए पीरियड्स आने के करीब 1 महीने पहले रोजाना सुबह भीगे हुए किशमिश और केसर के पानी का सेवन करना चाहिए। यह दोनों चीजें पीरियड पेन से निजात दिलाने में सहायक होती हैं। बता दें कि किशमिश आयरन की कमी को पूरा करता है और काली किशमिश ज्यादा असरदार होती है। इसके सेवन से आप पीरियड के तेज दर्द से बच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dengue Fever in Kids: बच्चों में डेंगू के लक्षणों को न करें अनदेखा, हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानें बचाव के टिप्स


पीरियड हेल्थ के लिए स्प्राउट्स

वहीं कई बार शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी होने पर भी आपको पीरियड के दर्द से गुजरना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको अपनी डाइट में अंकुरित और पकी हुई फलियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको ऐंठन और दर्द से राहत मिलेगी।


अरबी और गाजर खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के पेन से बचने के लिए रूट वेजिटेबल्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। रूट वेजिटेबल्स में आप अरबी, सूरन और चुकंदर का सेवन कर सकती हैं। इनमें फाइबर और पॉलीफेनोल ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इन्हें आप सप्ताह में दो दिन खा सकती हैं।


एक्सरसाइज भी है जरूरी

आपकी फिजिकल एक्टिविटी का भी पीरियड हेल्थ पर असर होता है। डॉक्टर की मानें तो सप्ताह में कम से कम 150 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। वहीं अगर आप बिगनर हैं तो शुरूआत में थोड़ा सा कम समय भी एक्सरसाइज कर सकती हैं। लेकिन धीरे-धीरे एक्सरसाइज रूटीन को 150 मिनट के मेंटेन करना चाहिए।


कोणासन है फायदेमंद

इसके अलावा पीरियड पेन से राहत देने के लिए महिलाओं को सुप्त बद्ध कोणासन भी फायदेमंद है। यह पीरियड पेन में राहत देता है और पेट व कमर के आसपास की चर्बी को कम करने में सहायक होता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: सुनील गावस्कर की अभिषेक शर्मा को सलाह, विश्व कप में फार्म वापसी पर जोर

Ranji Trophy में Mohammed Shami की घातक वापसी, 8 विकेट लेकर Team India के लिए ठोका मजबूत दावा

T20 World Cup 2026 में युवराज सिंह समरा का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा कीर्तिमान

Adani का $100 Billion का मेगा प्लान, Green Energy से लैस होगा भारत का AI इकोसिस्टम