इंदिरा गांधी अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो किलोग्राम सोना के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित रूप से जूते में छिपाकर 72 लाख रूपये मूल्य का तस्करी का सोना लाने पर एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को काबुल से पहुंचने पर अफगान यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोना और चांदी के दामों में गिरावट, जानें कितना रहा भाव

अधिकारियों के अनुसार उसके जूते में 72.90 लाख रुपये मूल्य का सोने का दो छड़ मिला। इसका कुल वजन 2,019 ग्राम था। सोना जब्त कर लिया गया और उस व्यक्ति को सीमाशुल्क अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana