धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मथुरा जनपद के रान्हेरा गांव के रहने वाले युवराज शर्मा उर्फ संत युवराज ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उदेश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक ऑडियो शेयर की थी जिसके संबंध में 23 अप्रैल को नकुड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

भटनागर ने बताया कि शनिवार को एस पी देहात और सीओ यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे नकुड पुलिस ने युवराज शर्मा को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त