नड्डा के खिलाफ राष्ट्रध्वज का अपमान करने पर कार्रवाई के लिए अदालत में अर्जी दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के खिलाफ 22 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते समय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने को लेकर कार्रवाई के लिए एक अर्जी दाखिल की गई है।

पाराशर ने अपनी अर्जी में नड्डा पर तिरंगे का ‘‘अपमान’’ करने व उसे ‘‘नीचा’’ दिखाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी के तहत कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने नड्डा पर तिरंगा के उपर अपनी पार्टी भाजपा के कमल निशान वाला झंडा डालकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता को करने और तिरंगा पर कमल को ‘‘स्थापित’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश में एकता और अखंडता का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!