लगातार छठे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, 27-18 पैसे लीटर बढ़े दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

नयी दिल्ली। सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले के बाद से दुनिया भर में कच्चे तेल के बाजार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके चलते लगातार पिछले छह दिन में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.59 रुपये लीटर और डीजल के 1.31 रुपये लीटर चढ़ चुके हैं। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल कीमतों में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। इससे अब दिल्ली में पेट्रोल 73.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली में डीजल कीमतों में 18 पैसे लीटर की और वृद्धि हुई है। इस तरह दिल्ली में डीजल 66.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार ईंधन के दामों में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई है। 17 सितंबर से पेट्रोल के दामों में कुल 1.59 रुपये लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं इस दौरान डीजल 1.31 रुपये लीटर महंगा हुआ है। सऊदी अरामको के संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में पांच प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, सऊदी अरब ने कहा है कि वह आपूर्ति को जल्द सामान्य कर लेगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस झटके का असर वैश्विक बाजारों पर कई वर्ष तक दिखाई देगा। 

इसे भी पढ़ें: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लगा रहा है पंप जिसका संचालन करेंगे केरल के कैदी

सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। सितंबर माह के लिए इसमें से 12 से 13 लाख टन की आपूर्ति मिल चुकी है। शेष आपूर्ति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री से भी इस बारे में बात की है। सऊदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति कायम रखने का भरोसा दिलाया है। 

प्रमुख खबरें

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo