पेट्रोल डीजल की चिंता खत्म! Tata की ये इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर चलती है 312 किलोमीटर, दिल्ली से आगरा तक का सफर सिर्फ 141 रुपये में कर सकेंगे पूरा

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 31, 2022

Tata NEXON EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। अगर आप भी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो गए हैं, तो ये कार आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार के जरिए बचत का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि TATA NEXON EV में बैठकर आप दिल्ली से आगरा तक का सफर महज 141 रुपये में तय कर सकते हैं। यह पढ़कर तो आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है। आपके इसी सवाल का जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इस कार में 1 किलोमीटर की यात्रा करने पर आपको कितना खर्च आएगा। आइए इन सभी बातों को विस्तार से जानते हैं।


आप जब भी किसी कार का माइलेज चेक करना चाहते हैं तो पहले उसकी टंकी फुल कराते हैं, वैसे ही TATA NEXON EV की रेंज चेक करने के लिए आपको पहले इसे फुल चार्ज करना होगा। इसमें पावर के लिए IP-67 सर्टिफाइड 30.2 kwh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। इस कार की बैटरी पर धूल और पानी का असर नहीं पड़ता। कार की बैटरी को फुल चार्ज करने का खर्च 211 रुपये आएगा।

 

एक बार चार्ज करने पर कितना चलेगी इसकी बैटरी

दावे के अनुसार TATA NEXON EV इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक जा सकती है। TATA NEXON को फुल चार्ज करने पर 211 रुपये का  खर्च आएगा, ऐसे में आपको इस इलेक्ट्रॉनिक कार में 1 किलोमीटर का  सफर करने पर करीब 68 पैसे का खर्चा आएगा। इसे आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि एक रुपए में यह इलेक्ट्रिक कार 1.5 किलोमीटर का सफर तय करती है।


दिल्ली से आगरा जाने में आएगा इतना खर्च

आपको पता ही है दिल्ली से आगरा की दूरी 207 किलोमीटर की है। इलेक्ट्रिक कार में आप दिल्ली से आगरा तक का सफर 140.7 रुपये में तय कर सकते हैं।


 TATA NEXON EV इलेक्ट्रिक कार 9.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। आप इसे फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज करते हैं तो महज 1 घंटे में कार 80 फ़ीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं अगर इसे होम चार्जर से चार्ज किया जाए तो 8 घंटे का समय लगता है। इस कार की शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 14.19 लाख रुपये है। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील