पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

नयी दिल्ली। मुंबई में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 100 रुपए के पार चली गयी। इस महीने 15वीं बार पेट्रोल की कीमत बढ़ायी गयी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्यवृद्धि संबंघी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। इस महीने 15वीं बार दोनों ईंधनों की कीमत बढ़ने के साथ देश में उनकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल